{"_id":"5c3790c5bdec2273aa6b9ab7","slug":"181547145413-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की बस और मोटर साईकिल की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम की बस और मोटर साईकिल की टक्कर में दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी बस से टकराई बाइक, दो युवक घायल
बैजनाथ (कांगड़ा)। चोबू बस स्टैंड के समीप निगम की बस और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान धार क्षेत्र की डोली पंचायत निवासी कुलवीर और निखिल के तौर पर हुई है। दुर्घटना के बाद लोग दोनों घायलों को तुरंत उपमंडलीय चिकित्सालय में ले आए। इनमें से कुलवीर को टांडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार शाम करीब पांच बजे चोबू बस स्टैंड के समीप बैजनाथ की तरफ से तेज गति से आ रहा मोटरसाइकिल निगम की खड़ी बस से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवारों की तेज गति को देखते हुए चढियार की तरफ से आ रही निगम की बस के चालक ने बस को रोक दिया था। बाइक बस से टकराने के बाद घसीटता हुआ काफी दूरी तक चला गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।