{"_id":"5ba68200867a557f677349cd","slug":"181537638912-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में शादी से लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में शादी से लौट रहे युवक की मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
चाहड़ी में ईंटों के चट्ठे से
टकराई कार, युवक की मौत
हादसे में चार युवक गंभीर घायल, टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
शादी से लौटते समय हादसा, सभी युवक कीरचंबा गांव के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के समीप शुक्रवार रात चाहड़ी रोड पर एक कार सड़क किनारे लगे ईंटों के चट्ठे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का टांडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी युवक निकटवर्ती कीरचंबा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद रात को पठियार-चाहड़ी-नगरोटा संपर्क मार्ग से वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे में घायल युवकों का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक युवक सुरेश कुमार पुत्र मोहन लाल, जबकि घायलों में हनीश कुमार, विकास, मनमीत और विशाल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार ये पांचों युवक एक कार में बैठकर शादी समारोह से लौट रहे थे। नगरोटा बगवां की ओर आते समय चाहड़ी में कार की दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।