फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नाले में गिरी जीप, मालिक की मौके पर ही मौत

नाले में गिरी जीप, मालिक की मौके पर ही मौत

Fri, 29 Mar 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नाले में गिरी जीप, मालिक की मौके पर ही मौत
देहरा/गुलेर (कांगड़ा)। चंडीगढ़ से जलाड़ी जा रही पिकअप जीप बगलामुखी मंदिर के समीप नाले में गिर गई। हादसे में जीप मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीप नंबर एचपी-39 ए1076 हार्डवेयर और सीलिंग का सामान लेकर चंडीगढ़ से जलाड़ी जा रही था। बगलामुखी मंदिर के पास जीप चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे के दौरान जीप में चालक सहित तीन लोग सवार थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतक की पहचान हरबंस लाल (45) पुत्र प्रकाश चंद निवासी जन्याकड (जलाड़ी) के तौर पर हुई है। वर गाड़ी का मालिक था। घायलों में राजेश कुमार (43) पुत्र बसंत सिंह निवासी नकंदरूल जीप चालक और दूसरा केवल कृष्ण (39) पुत्र हरनाम सिंह घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, थाना हरिपुर प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि लोगों की सहायता से जीप में फंसे दो घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। वहीं, डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed