फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुणे में चोरी मामले में नगरोटा बगवां के दो युवक पकड़े

पुणे में चोरी मामले में नगरोटा बगवां के दो युवक पकड़े

Tue, 05 Mar 2019 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुणे में चोरी मामले में नगरोटा बगवां के दो युवक पकड़े
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत महाराष्ट्र पुलिस ने रढ़ गांव में दबिश देकर पुणे में चोरी की एक घटना के मामले में दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को पुणे पुलिस सादे कपड़ों में रढ़ पहुंची। पुणे पुलिस अधिकारियों के आई कार्ड दिखाने पर भी लोगों को विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने नगरोटा बगवां पुलिस की सहायता ली। पुणे पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2018 को पुणे में चोरी की घटना में दोनों युवक शामिल रहे हैं। इस मामले में 30 तोले सोना और 15 हजार रुपये का एक मोबाइल चोरी हुआ था। मामले में रढ़ गांव के दो भाई त्रिलोक सिंह और लेखराज आरोपी थे। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुणे के अलंकार पुणे सिटी पुलिस थाना के प्रभारी संदीप विनायक की अगुवाई में आई पुलिस टीम ने सुबह दोनों युवकों को उनके घर से काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के एएसआई अशोक राणा ने बताया कि पुलिस को रढ़ में पुणे पुलिस की कार्रवाई की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महाराष्ट्र पुलिस की पहचान करने के बाद कार्रवाई की गई। वहीं पुणे थाना के प्रभार ने बताया कि चोरी के मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज था। दोनों आरोपी मुंबई में लगभग 7-8 सालों से रह रहे थे। दिसंबर 2018 में दोनों अपने गांव रढ़ में आए थे। दोनों को हिरासत में लेकर पुणे ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed