फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हरिपुर के शिव मंदिर में मृत मिला साधु

हरिपुर के शिव मंदिर में मृत मिला साधु

Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर के शिव मंदिर में मृत मिला साधु
हरिपुर के शिव मंदिर में मृत मिला साधु
विज्ञापन

कई वर्षों से मंदिर में रह रहा था कृष्णानंद
अमर उजाला ब्यूरो
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत नौशहरा में शिव मंदिर के साथ टीनपोश कमरे में एक साधु मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार गांव नौशहरा के शिव मंदिर में पिछले कई वर्षों से यह साधु रहता था। साधु की पहचान कृष्णानंद (65) पुत्र हरिहर नंद के रूप में हुई है। वहीं आधार कार्ड में उसका पता निवासी नौशहरा के रूप में दर्ज है।

बताया जा रहा है कि साधु रात को सोया था, लेकिन जब वह दूसरे दिन नहीं उठा तो ग्रामीणों ने वहां पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने किसी तरह से दरवाजे को खोलकर अंदर देखा तो वहां पर साधु बिस्तर पर मृत अवस्था में था। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा तैयार किया तथा गांव के प्रधान सहित लोगों के बयान भी दर्ज किए। थाना प्रभारी हरिपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा लिया है। वहीं मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed