{"_id":"5ad8d9fc4f1c1b05418b5709","slug":"171524161020-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारियां में आग लगने से चार एकड़ में गेहूं की फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फारियां में आग लगने से चार एकड़ में गेहूं की फसल राख
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
फारियां में आग लगने से चार एकड़ में गेहूं की फसल राख
गोशाला में बंधी गाय झुलसी, तूड़ी भी जल कर राख
पोल्ट्री फार्म के करीब 50 छोटे-बड़े मुर्ग भी आगजनी की भेंट चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की फारियां पंचायत में खेतों में आग लगने से तीन व्यक्तियों की फसल राख हो गई। आग करीब चार एकड़ जमीन पर लगी, जिससे गेहूं की फसल जल गई। वहीं, गोशाला में रखी तूड़ी और एक गाय भी झुलस गई। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म में आग पहुंचने से करीब 50 छोटे-बड़े मुर्गे जल गए।
जानकारी के अनुसार बाद दोपहर ढन (जवाली) में खेतों में अचानक आग लग गई। जिससे सुरेंद्र कुमार पुत्र टेक चंद, वीर सिंह पुत्र भगत सिंह, विधि चंद पुत्र विचित्र सिंह निवासी ढन (जवाली) की करीब चार एकड़ जमीन में बीजी गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें हंस राज की गोशाला तक पहुंच गईं, जिससे गोशाला में रखी तूड़ी जल गई और गौशाला में बंधी गाय भी झुलस गई। इसके साथ ही दीप राज पुत्र वीर सिंह का पोल्ट्री फार्म जल गया। इस कारण पोल्ट्री फार्म के करीब 50 छोटे -बड़े मुर्गे जल गए। स्थानीय लोगों भी सूचना मिलते ही एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद शुरू की। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग जवाली को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौका को रवाना हुईं, लेकिन रास्ता तंग होने के कारण बड़ी गाड़ी मौका पर नहीं पहुंची और छोटी गाड़ी मौका पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। फारियां पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान राकेश कुमार भी मौका पर पहुंचे तथा इसकी जानकारी एसडीएम जवाली को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा मौका पर पहुंचे तथा जायजा लिया। उन्होंने गौशाला के मालिक हंस राज को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी। इसके अलावा सुरिंदर कुमार, वीर सिंह, विधि चंद को चार-चार हजार की फौरी राहत दी। उधर, एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि तहसीलदार को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया जाएगा और पीड़ितों की यथासंभव सहायता की जाएगी। उधर, डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।