{"_id":"5a00a0bc4f1c1bf4688b98f0","slug":"171509990588-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में स्कूटी सवार से पकड़ी डेढ लाख रुपये की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठाकुरद्वारा में स्कूटी सवार से पकड़ी डेढ लाख रुपये की नकदी
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अतिरिक्त प्रभारी सुभाष राणा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम ने पड़ोसी राज्य की सीमा पर ठाकुरद्वारा में नाके के दौरान एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के हाजीपुर से एक युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर ठाकुरद्वारा की तरफ आ रहा था। पुलिस ने युवक सुखजिंद्र सिंह पुत्र गिरधारी लाल को रोक कर उसके वाहन की तलाशी ली। इस पर तलाशी के दौरान युवक के स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने नकदी कब्जे में लेकर आरोपी युवक से नकदी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी पुलिस को कोई संतोषजनक उत्तर न दे पाया और न ही कोई दस्तावेज दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी को कब्जे में लेकर चुनाव आयोग के हवाले कर दिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि आरोपी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। नकदी को कब्जे में लिया गया है और इस संबंधी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।