फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गगल में दुकान, राजोल में गौशाला जली

गगल में दुकान, राजोल में गौशाला जली

Fri, 20 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गगल में दुकान, राजोल में गौशाला जली
गगल (कांगड़ा)। दिवाली की देर रात गगल-धर्मशाला मार्ग पर स्थित संजय कुमार अवस्थी की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। आग की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिवाली की रात करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों ने दुकान से आग की चिंगारियां निकलते देखीं। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कांगड़ा से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, इस संबंध में गगल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। वहीं, दुकान के मालिक संजय अवस्थी ने बताया कि वे घर में परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। इधर, गगन के व्यापार मंडल प्रधान देवेंद्र कोहली और पंचायत प्रधान रविंद्र बाबा ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही पीड़ित की दुकान का निरीक्षण कर पीड़ित व्यक्ति को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, राजोल गांव में भी दिवाली की रात गौशाला में आग लगने की सूचना है। जानकारी के अनुसार राजोल निवासी राजीव सिंह की गौशाला में आग लग लगने से करीब एक लाख रुपये के नुकसान आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed