फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देहरा में छह घंटे ब्यास में फंसा रहा बुजुर्ग

देहरा में छह घंटे ब्यास में फंसा रहा बुजुर्ग

Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
देहरा में छह घंटे ब्यास में फंसा रहा बुजुर्ग
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में रविवार को प्रशासन की आपदा प्रबंधन को लेकर की आधी-अधूरी तैयारियों की पोल खुल गई। ब्यास नदी के बीचोंबीच एक टापू पर एक व्यक्ति करीब छह घंटे तक फंसा रहा, लेकिन आपदा प्रबंधन कमेटी, पुलिस और प्रशासन उसे निकालने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति ब्यास नदी के बीचोंबीच फंसा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि नदी के बीच में फंसा व्यक्ति लेलो सिंह (55) निवासी देहरा है। लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस काफी समय बाद पहुंची और उसे निकालने का कोई प्रयास नहीं किया। काफी देर तक मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी खड़े-खड़े नदी में फंसे व्यक्ति को देखते रहे और फिर बिना कुछ किए वापिस लौट गए। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई प्रयास न होता देख दो युवक अजय और विशाल जलस्तर घटने पर जान हथेली पर रखकर उफनती नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद वे तैर कर नदी के बीच बने अस्थायी टापू पर पहुंच गए। बीच में फंसे व्यक्ति को हौसला देने के बाद दोनों साहसी युवक लेलो सिंह को तैर कर वापिस ले आए। लेलो सिंह के पड़ोसी राकेश सिंह का कहना है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासन और पुलिस ने व्यक्ति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे पता चलता है कि सरकारी अमले के लिए एक आदमी की जान की क्या कीमत है। इस संबंध में डीएसपी देहरा एलएम सिंह का कहना है कि वे छुट्टी पर हैं, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम को नहीं मिली सूचना
एसडीएम देहरा मलोक सिंह का कहना है कि इस तरह की आपदाओं के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, लेकिन किसी ने कंट्रोल रूम से संपर्क नहीं किया। भविष्य में लोग ऐसी आपदा हो तो कंट्रोल रूम नंबर 01970-233102 पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed