{"_id":"5cba0753bdec221402336c08","slug":"161555695443-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बुलाए हाथ की नसें काटने वाले प्रशिक्षु डाक्टरों के परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने बुलाए हाथ की नसें काटने वाले प्रशिक्षु डाक्टरों के परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने थाने में बुलाए हाथ की नसें
काटने वाले प्रशिक्षु डॉक्टरों के परिजन
एक दूसरे के प्यार में पागल छात्र-छात्रा ने फोन पर दी थी अपने हाथ की नस काटने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। एक-दूसरे के प्यार में डूबकर कहासुनी में अपने-अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाले टांडा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र और छात्रा के परिजनों को पुलिस ने कांगड़ा थाने में बुलाया है।
टांडा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक शिकायत पर ही कार्रवाई कर रही है। अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने छात्र और छात्रा के परिजनों को थाने में बुलाया है। पुलिस के अनुसार एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा हॉस्टल में रहती है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष का ही छात्र बाहर किराये पर लिए कमरे में रहता है। बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बातचीत कर रहे थे। फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। फोन पर दोनों ने एक दूसरे को हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की धमकी दे दी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने फोन पर ही अपने-अपने हाथ की नस ब्लेड से काट ली। छात्र और छात्रा के दोस्तों को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घाव ज्यादा नहीं थे इसलिए दोनों की जान बच गई। अब पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। छात्र और छात्रा के परिजनों को थाने में बुलाया गया है।