{"_id":"5c0abbe1bdec22418b5fe6da","slug":"161544207329-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चोरी के आरोप में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चोरी के आरोप में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चोरी के आरोप में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
थुरल (कांगडा)। थुरल बाजार से कार चोरी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने गगल से ऋषभ पुत्र अरविंद कुमार निवासी अनसोली गांव डाकघर मटौर को गिरफ्तार किया है। वहीं वीरवार को पकड़े गए आरोपी साहिल डोगरा का शुक्रवार को मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ऋषभ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थुरल बाजार में स्थित कटोच ऑटो रिपेयर की दुकान के सामने गैराज में से बिना नंबर की एक नई आल्टो 800 कार चोरी हो गई थी। चोरीशुदा कार को पुलिस ने रैत से बरामद कर लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने कार सहित साहिल डोगरा (22) पुत्र संजीव कुमार पोस्ट ऑफिस जमानाबाद (कांगड़ा) को रैत से पकड़ा था। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।