{"_id":"5b01b2854f1c1bd3408b6ae1","slug":"161526837893-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में डूबने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंए में डूबने से व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 20 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में डूबने से व्यक्ति की मौत
नगरोटा सूरियां की लुदरेट पंचायत में हादसा
कुएं से पानी लाने के लिए गया था राकेश
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत लुदरेट के गांव कराणु निवासी राकेश कुमार (39) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार के भाई सुमन कुमार ने बताया कि उसका भाई रविवार शाम पांच बजे घर से कुएं में पानी लाने गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो शाम छह बजे परिजन उसे ढूंढने कुएं पर पहुंचे, जहां कुएं के बाहर उसकी चप्पलें देख उन्होंने कुएं में देखा तो वह उसमें गिरा पड़ा था। तभी गांव वालों की मदद से उसे बाहर निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुका था। उसके भाई सुमन जो की पंचायत में वार्ड पंच भी हैं, उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां में दी। वहीं पुलिस ने चौकी प्रभारी सुभाष के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ज्वाली के एसएचओ नीरज राणा ने बताया कि जांच जारी है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।