फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा थाना के तहत आने वाले एक गांव की युवती ने सेना में कार्यरत एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने और धोखे से उसका गर्भपात करवाने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ इंदौरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित युवती चार माह से गर्भवती है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि सेना में कार्यरत उसकी बड़ी बहन का देवर बीते लंबे अरसे से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा है। इसके चलते पीड़ित युवती गर्भवती हो गई। उसने आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव डाला लेकिन आरोपी ने बहाने बनाकर इसे टाल दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अन्य युवती से सगाई कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के परिवार के साथ बातचीत की, लेकिन उन्होंने युवती को अपनाने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वे चेकअप के बहाने उसे मुकेरियां के निजी अस्पताल ले गए और उसका जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने इंदौरा थाना में आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। एसपी ने बताया कि इंदौरा थाना में आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed