{"_id":"5d1f92958ebc3e3c957a69bf","slug":"156235020419-kangra-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा न होने के कारण महिला के साथ मारपीट, बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटा न होने के कारण महिला के साथ मारपीट, बंधक बनाया
विज्ञापन
डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। इंदौरा की गगवाल पंचायत के हगवाल गांव की महिला ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ बेटा न होने को लेकर मारपीट करता है।
पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी पंजाब के नंदाचौड़ा गांव, जिला होशियारपुर के कुलदीप सिंह के साथ हुई है। उसकी तीन बेटियां है, बेटा न होने के कारण उसका पति शराब पीकर अकसर मारपीट करता है। जिस कारण महिला को गंभीर चोटें आई हैं। किसी को बता न सके, इस कारण उसको रस्सी से बांधकर रखा गया। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना माता को दी। महिला की मां अपनी बेटी को लेने के लिए उसके ससुराल में गई हुई थी, वहां उसके साथ भी मारपीट की गई।
उन्होंने अब इस बारे में मामला थाना डमटाल में दर्ज करवाया है। उधर, डमटाल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।