{"_id":"5d1e4b648ebc3e3ccd7500f0","slug":"156226644418-kangra-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"छन्नी बेली में नशे की खेप सहित पकड़ा पठानकोट निवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छन्नी बेली में नशे की खेप सहित पकड़ा पठानकोट निवासी
विज्ञापन
छन्नी बेली में 8.4 ग्राम चरस के साथ पकड़ा पठानकोट का युवक
इंदौरा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा नारकोटिक्स सेल की टीम ने छन्नी बेली में एक युवक को 8.4 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स यूनिट जिला कांगड़ा के मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह अपनी टीम, मानद मुख्य आरक्षी संतोष ,शशि पाल, मानद महिला मुख्य आरक्षी रंजना शर्मा, आरक्षी नवजोत और परमजीत सहित छन्नी बेली गांव के साथ लगती चक्की खड्ड की ओर गश्त कर रहे थे। एक युवक चक्की खड्ड की ओर जाने वाले रास्ते में अपनी बाइक को रास्ते किनारे खड़ा करके उस पर बैठा हुआ था। जब उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली तो युवक के कब्जे से 8.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान राहुल कुमार उर्फ टिंड (18) पुत्र लाल चंद निवासी रविदास चौक ढांगू तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।