{"_id":"5d1ba3ba8ebc3e3c797c5130","slug":"156209245215-kangra-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ बाइक हादसे में दूसरे भाई की भी हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ बाइक हादसे में दूसरे भाई की भी हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर की बाग कुलजा पंचायत के कुटाहण गांव में 24 जून को सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई शुभम की भी मौत हो गई है, जबकि एक भाई साहिल की उसी दिन मौत हो गई थी। दोनों बेटों की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
शुभम चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। इन दोनों भाइयों की बाइक 24 जून को चंडीगढ़ के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। दोनों भाई एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अपनी मौसी के लड़के से मिलकर वापस खरड़ निज्जर रोड किराये के मकान की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी थी। इस पर छोटे भाई साहिल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल बड़ा भाई चंडीगढ़ अस्पताल में दाखिल था। उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई है। दोनों भाई बीटेक के बाद चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे थे। साहिल और शुभम के पिता की भी कुछ वर्ष पहले ही बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। दोनों बेटे ही अपनी मां का सहारा थे। पुलिस थाना बलोगी प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक परमजीत सिंह निवासी मानपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शुभम का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शुभम के ताया सतीश शर्मा ने बताया कि वह देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। बुधवार को शुभम का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।