फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कार से टक्कराई दो सगे भाईयों की बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कार से टक्कराई दो सगे भाईयों की बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mon, 01 Jul 2019 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार से टक्कराई दो सगे भाईयों की बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कार से टकराई बाइक; एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

जवाली के मरियाना चौक में पेश आया दर्दनाक हादसा
कार सवार ने दोनों भाइयों को पहुंचाया जवाली अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के कैहरियां-लाहडू मार्ग पर मरियाना चौक के समीप सोमवार को कार-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मरियाना गांव के दो सगे भाई भूषण कुमार (18) और रोहित कुमार (16) पुत्र कुलदीप चंद बाइक पर किम्मन की तरफ जा रहे थे कि मरियाना के नजदीक बाइक कार से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक दोनों घायलों को अपनी कार में डालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली लाया। जहां पर भूषण कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को उपचार के उपरांत रेफर कर दिया गया, जिसको परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए हैं। जवाली अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जवाली पुलिस अस्पताल में पहुंची व शव को कब्जे में ले लिया है तथा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed