{"_id":"5d0a7b9a8ebc3e07be2d94d5","slug":"156096807511-kangra-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में भेजा बाप की पिटाई करने का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न्यायिक हिरासत में भेजा बाप की पिटाई करने का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक हिरासत में भेजा बूढ़े
बाप की पिटाई का आरोपी
बुजुर्ग पिता से मारपीट के बाद घर को भी लगा दी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। क्षेत्र के चलूही गांव में अपने बूढ़े बाप की पिटाई के बाद घर को आग लगाने के आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चलूही गांव में शेर सिंह ने अपने ही बूढ़े बाप बिहारी लाल और पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद उसने अपने ही घर को आग लगा दी थी। वहीं शेर सिंह पर उसी के बाप ने आरोप लगाया था कि शेर सिंह अक्सर उससे और अपनी पत्नी से मारपीट करता था। सोमवार को भी उसने दोनों से मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर जब वे थाने पहुंचे तो शेर सिंह ने पीछे से घर को आग लगा दी। पड़ोसियों ने बैजनाथ पुलिस को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। पालमपुर से आई फायर की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के दो कमरे राख हो चुके थे। पीड़ित परिवार को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बिहारी लाल का आरोप था कि ने वह गांव में अपने बेटे शेर सिंह और बहू के साथ रहता है। वहां उसकी काफी जमीन है। उसका बेटा अक्सर सारी जमीन उसके नाम पर करने को कहता था, ताकि वह उसे आगे बेच सके। इसी बात को लेकर अक्सर वह उन दोनों को पीटता था। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब उसने पत्नी और उसकी पिटाई की, जिसकी शिकायत वे पुलिस में करने आए थे और उनके बेटे ने पीछे से घर को आग लगा दी थी। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि शेर सिंह को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।