{"_id":"5cfd4a0cbdec2207167ef2ef","slug":"15601034292-kangra-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदरोया में नशा करते पकड़े तीन युवक, एक युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भदरोया में नशा करते पकड़े तीन युवक, एक युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदरोया में नशा करते पकड़े तीन युवक, एक युवती
ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। भदरोया गांव में नशे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोलते हुए जिला परिषद सदस्य देविंद्र मनकोटिया के नेतृत्व में रविवार सुबह भदरोया गांव में तीन युवकों ओर एक युवती को नशा करते मौके पर ही धर दबोचा। आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जिला परिषद सदस्य देविंद्र मनकोटिया के नेतृत्व में स्थानीय पंचायत के लोगों ने रविवार को एक ऑटो में सवार दो युवकों और एक युवती संदिग्ध अवस्था में क्षेत्र में घूमते देखा। ये तीनों एकांत में जाकर नशे का सेवन कर रहे थे। वहीं एक कार (सीए-03पी-8560) में सवार एक युवक नशे में पूरी तरह से धुत था, उसे भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं डमटाल पुलिस थाना हेड कांस्टेबल हरदेव सिंह के नेतृत्व में नारकोटिक्स सेल की टीम मौके पर पहुंची और नशा करने के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों और एक युवती को अपने कब्जे में लिया। हरदेव सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नशा करते हुए तीन युवकों और युवती को पकड़ा। उन्होंने बताया कि कार चालक शुभम भारद्वाज पुत्र अशोक भारद्वाज वासी नगरोटा बंगवा से 74 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। वहीं अन्य लोग जो सिर्फ नशा करने के लिए ही क्षेत्र में आए थे, उनसे कड़ी पूछताछ के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।
वहीं शुभम से मिले चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस थाना डमटाल के प्रभारी अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि की है।