फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, एक और गिरफ्तार

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, एक और गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, एक और गिरफ्तार
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक और व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने वीरवार को पंचरुखी में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक जालसाज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। टूरिस्ट वीजा पर जालसाजों ने युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक गिरोह युवाओं से पैसे ठगता था। कई युवा इनके झांसे में आए थे, लेकिन विदेश भेजने को लेकर युवाओं से टाल-मटोल कर रहे थे। यह देख इनके झांसे में आए अतुल जालग, अक्षय और विनय निवासी नादौन ने पुलिस में 5 मई 2019 शिकायत दर्ज करवाई थी। लिहाजा, पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज इस मामले में पहले ही एक जालसाज संदीप कुमार निवासी फरेढ़ को 27 मई को गिरफ्तार कर लिया था। संदीप ही विक्की और दीपक के नाम से ठगी करता था। संदीप के बाद पुलिस ने उसके साथी आनंद कुमार कोहली पुत्र हीरा लाल, बल्का पोंटा होम्स वीआईपी रोड जीरकपुर मोहाली पंजाब को एसएचओ पंचरुखी श्याम लाल के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अतुल और विनय को टूरिस्ट वीजा पर अरमीनिया भेज दिया था, लेकिन वर्क वीजा न होने से बाद में दोनों को घर से पैसे मंगवाकर वापस घर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ठगी करने वाले एक और जालसाज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed