फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नूरपुर शहर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

नूरपुर शहर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर शहर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या
नूरपुर शहर में विवाहिता ने लगाया फंदा
विज्ञापन

सब हेड
पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और दो ननदों पर दर्ज किया मामला
क्रासर
ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप
पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया पति
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड नंबर-छह में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता बरियाम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के अलावा दो ननदों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दुकान करता है। जिस समय महिला ने फंदा लगाया, तब परिवार के बाकी सदस्य शादी समारोह में गए थे।

जानकारी के अनुसार बबली देवी (27) पत्नी अजय सिंह ने शनिवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी करीब पांच साल पहले ही अजय सिंह के साथ शादी हुई थी। दोनों का करीब तीन साल का एक बेटा भी है। बरियाम सिंह निवासी तलाड़ा तहसील फतेहपुर ने नूरपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए यह आरोप लगाया है कि बेटी के ससुराल वाले उसे तंग किया करते थे और इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या की। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर उसके पति अजय सिंह के अलावा ननद शुक्ला देवी और रजनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed