फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी अस्पताल में मोबाईल चोरों से दहशत

ज्वालामुखी अस्पताल में मोबाईल चोरों से दहशत

Tue, 24 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी अस्पताल में मोबाईल चोरों से दहशत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में मोबाइल फोन चोरों ने दहशत फैला रखी है। जानकारी के मुताबिक अंकित पुत्र महेंद्र सिंह गांव बग्गी तहसील खुंडियां, विशाल पुत्र रामस्वरूप गांव करियाड़ा तहसील देहरा ने थाना ज्वालाजी में मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वह अपना उपचार करवाने के लिए अस्पताल में दाखिल हुए थे। रात के लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच एक शातिर चोर उनके मोबाइल फोन को चोरी करके भाग गया। मोबाइल चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। डा. सतिंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई थी। वहीं डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने इस संदर्भ में बताया कि अस्पताल में दो मरीजों ने अपने मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर की पहचान कर ली है, जल्द ही उसे गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed