{"_id":"5acd04a14f1c1b473d8b4649","slug":"151523385505-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी चालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी चालक ने तोड़ा दम
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी चालक ने दम तोड़ा
नगरोटा बगवां में सोमवार को देर सायं हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत बीती सायं सोमवार को कार के साथ टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए एक स्कूटी चालक की मंगलवार तड़के मौत हो गई। मृतक व्यक्ति राजमल नजदीकी गांव रढ का रहने बाला बताया गया है।
एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक व्यक्ति सोमवार को नगरोटा बगवां के समीप हटवास में भतालु मेला देखने गया था। सायं घर जाते समय उसकी स्कूटी नगरोटा बगवां के समीप किसी कार को ओवरटेक करते समय सुनेहढ़ की ओर से आ रही दूसरे प्रांत की एक कार से टकरा गई। दुर्घटना में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के मद्देनजर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मंगलवार को सुबह करीब तीन बजे चंडीगढ़ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक ने दुर्घटना के बाद नगरोटा बगवां पुलिस थाना में स्कूटी चालक के खिलाफ उसकी कार को सामने से टक्कर मारने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।