फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चंबा-कांगड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़े नशे के कारोबारी

चंबा-कांगड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़े नशे के कारोबारी

Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
चंबा-कांगड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़े नशे के कारोबारी
शाहपुर (कांगड़ा)। चंबा और कांगड़ा पुलिस ने जिला कांगड़ा से सटे प्रीतमनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने प्रीतमनगर में एक कॉलोनी में छापामारी कर चरस की बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही लाहन भी बरामद की है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और एक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरअसल कालोनी से नशे के कारोबार की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। लेकिन, शाहपुर पुलिस थाना के तहत एरिया न होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इतना ही नहीं, सिंहुता चौकी से कालोनी में पुलिस के पहुंचने तक नशे के कारोबारी सतर्क हो जाते थे। ऐसे में डीआईजी नॉर्थ जोन अतुल फुलझेले के निर्देशों के बाद कांगड़ा और चंबा पुलिस ने संयुक्त टीम गठित कर नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से कारोबार करने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर बलवीर सिंह ने बताया कि कांगड़ा और चंबा पुलिस की 50 जवानों की टीम ने शुक्रवार को प्रीतमनगर कालोनी में अलग-अलग घरों में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने चरस, अवैध शराब और नशे की दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद कपड़े फाड़कर पुलिस पर लगाते थे आरोप
चंबा का प्रीतमनगर पुलिस चौकी सिंहुता के अधीन आता है। प्रीतमनगर से सिंहुता की दूरी करीब 25 से 30 किलोमीटर है। ऐसे में सिंहुता से पुलिस के आने पर जहां नशा कारोबारी पहले की सतर्क हो जाते थे। वहीं कई बार पुलिस कार्रवाई के दौरान लोग अपने कपड़े फाड़कर कई बार पुलिस पर आरोप भी लगा चुके हैं।

---

586 ग्राम चरस बरामद
आरोपियों से 586 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसके अलावा एक महिला से 15 लीटर लाहन बरामद की गई है। पुलिस ने चुवाड़ी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने भीम सिंह गांव हटली प्रीतम नगर तहसील सिहुंता जिला चंबा से 130 ग्राम चरस, रमेश चंद निवासी वार्ड नंबर 5, बंगला कॉलोनी (हटली), डाकघर द्रमण तहसील सिहुंता जिला चंबा से 112 ग्राम चरस, गौरव कुमार निवासी चलवाड़ा तहसील जवाली जिला कांगड़ा, हाल रिहाइश प्रीतम नगर, हटली डाकघर प्रीतम नगर से 220 ग्राम चरस और गुलशन निवासी हटली डाकघर प्रीतम नगर से 124 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। इसके अलावा बंगला कालोनी निवासी एक महिला के कब्जे से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed