{"_id":"5c51e583bdec224a620fdc74","slug":"131548871043-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदराड़ में युवकों ने मचाया हुड़दंग, ग्रामीणों ने घेरी चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंदराड़ में युवकों ने मचाया हुड़दंग, ग्रामीणों ने घेरी चौकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंदराड़ में युवकों ने मचाया हुड़दंग, ग्रामीणों ने घेरी चौकी
युवकों के माफी मांगने के बाद मामला हुआ शांत
लंबरदार और वार्ड पंच के साथ झगड़ा करने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
योल (कांगड़ा)। टंग पंचायत के अंदराड़ गांव में नशे में धुत युवकों के हुड़दंग से परेशान लोगों ने बुधवार को योल चौकी का घेराव किया। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग उठाई है। गांव से करीब 50 महिला और पुरुष न्याय के लिए चौकी पहुंचे। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बुधवार को लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस युवकों को पुलिस चौकी लेकर आई। इसके बाद युवकों के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। लोगों का आरोप था कि युवकों ने गांव में हुड़दंग मचाकर गांव लंबरदार और वार्ड पंच के साथ भी झगड़ा किया।
पंचायत प्रधान सुरेंद्र और पूर्व उपप्रधान जगदीश ने बताया कि मंगलवार देर सायं कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और गांव में हुड़दंग मचाने लगे। गांव के लंबरदार ओंकार और वार्ड पंच रिंकू ने उन्हें रोका तो वह उनके साथ भी झगड़ पड़े। ग्रामीणों के बीच में आने पर युवक वहां से बाइक छोड़कर भाग गए हैं। युवक रक्कड़ और खनियारा गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक तो कब्जे में ले ली, लेकिन युवकों को नहीं पकड़ा था। उधर, पुलिस थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। युवकों ने ग्रामीणों से माफी मांगकर आगे से ऐसा न करने की बात कही है।