{"_id":"5b0309bb4f1c1b165e8b6338","slug":"131526925755-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर वसूला 10 हजार रुपए जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर वसूला 10 हजार रुपए जुर्माना
Updated Mon, 21 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर वसूला 10 हजार जुर्माना
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के तहत थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टरों के माइनिंग एक्ट के तहत चालान काटकर उनसे 10 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की है। नियमों को दरकिनार कर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर तीन लोगों पर शिकंजा कसा गया है। इसके अलावा पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निकटवर्ती एक गांव में शराब बरामद की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत पड़ते एक गांव में एक व्यक्ति से 5250 एमएल देसी शराब बरामद की। मामलों की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।