{"_id":"5ad8d9f14f1c1b66098b5819","slug":"131524161009-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ थाना में झगड़े का मामला दर्ज, घायल पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैजनाथ थाना में झगड़े का मामला दर्ज, घायल पीजीआई रेफर
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मारपीट का मामला दर्ज, घायल पीजीआई रेफर
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में पोलिंग के एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। सोहन निवासी तरमेड़ (लुहारडी) ने कहा कि वह अपने किसी काम से स्वाड़ से लुहारड़ी की ओर जा रहा था कि पोलिंग निवासी एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। दोनों की हाथापाई में सोहन सिंह नीचे खेतों में गिर गया और दोनों लड़ते रहे। दोनों की लड़ाई को देखते हुए आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल सोहन सिंह को प्राथमिक अस्पताल तरमेड़ ले जाया गया। वहां से उसे टांडा अस्पताल रेफर किया है। वहीं, टांडा में भी डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को देर रात बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। वीरवार को उसे कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन पुलिस रिमांड मिला है।