फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दुराना के रेडिमेट व लपियाणा में मनियारी की दुकान में चोरी

दुराना के रेडिमेट व लपियाणा में मनियारी की दुकान में चोरी

Thu, 30 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुराना के रेडिमेट व लपियाणा में मनियारी की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंज (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कोटला के दुराना बाजार और शाहपुर विधानसभा के लपियाणा बाजार में बुधवार रात को मनियारी की दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान और नकदी चोरी करने के मामले सामने आए हैं। चोरों ने दुराना में रेडिमेड की दुकान के भी ताले तोड़ने की नाकामयाब कोशिश की। वहीं, उसी रात कोटला पुलिस चौकी के अधीन आते कुठहेड़ बाजार में भी सुनार की दुकान पर चोरी होने की सुचना प्राप्त हुई है।
दुराना बाजार में राजेश कुमार की मनियारी की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी के साथ 70 हजार के सामान पर हाथ साफ किए हैं। उधर, राजेश कुमार ने बताया कि पहले चोरों ने सोलर लाइट को काटा है, उसके बाद चोरी को अंजाम दिया। वहीं, साथ लगती रेडिमेड की दुकान के भी ताले तोड़ना की कोशिश की। वहीं, कुठहेड के बाजार में भी सुनार की दुकान पर चोरी होने की सुचना प्राप्त हुई है नुकसान का अभी तक कोई अनुमान नहीं है। शाहपुर विधानसभा के लपियाणा के बाजार में भी चोरों ने अशोक कुमार की मनियारी की दुकान के ताले तोड़कर नकदी सहित 20 हजार के सामान पर अपने हाथ साफ किए हैं। कोटला पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने कहा कि दोनों स्थानों पर हुई चोरी को लेकर मामला दर्ज कर लिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट
रात्रि गश्त करे पुलिस
दुकानदारों साधूराम राणा, त्रिलोक शर्मा, पंचम शर्मा, तेज कुमार, मदन राणा, पंचायत प्रधान परगोड मनोहर लाल ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि आए दिन दुकानों में हो रही चोरियों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed