फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जेसीबी के नीचे आने से चालक की मौत

जेसीबी के नीचे आने से चालक की मौत

Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी के नीचे आने से चालक की मौत
जेसीबी के नीचे आने से चालक की मौत
विज्ञापन

खानपुर में मशीन को पीछे करते समय पेश आया दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत आते गांव खानपुर में एक व्यक्ति की जेसीबी के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक वहां पर चल रहे एक स्टोन क्रशर में बतौर चालक कार्य करता था। मृतक की पहचान बलवंत सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी बेेला इंदौरा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंदौरा संदीप पठानिया ने बताया कि मृतक एक स्थानीय स्टोन क्रेशर पर काम करता था। वहां पर एक अन्य जेसीबी चालक गाड़ी को बैक कर रहा था, जिसे बलवंत सिंह इशारों से रास्ता बता रहा था। वहीं अंधेरा होने के कारण वह जेसीबी के नीचे आ गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में हालत में पठानकोट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने गुलाब सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी धनवाल के बयानों के आधार पर जेसीबी ड्राइवर वरिंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बेला इंदौरा जिला कांगड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed