{"_id":"59690c8d4f1c1bbc448b4759","slug":"121500056717-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजोट में खड्ड से मां-बेटे के शव बरामद, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजोट में खड्ड से मां-बेटे के शव बरामद, सनसनी
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेपंचरुखी/बैजनाथ (कांगड़ा)। इलाके के गांव रजोट में शुक्रवार को आवा खड्ड से मां और बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव खड्ड के तेज बहाव में बह रहे थे। लोगों की ओर से सूचना देने पर पुलिस ने मां-बेटे के शवों को खड्ड से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान रितु देवी (40) और उसके बेटे साहिल (17) निवासी समलेड़ा, पंचायत मकोल के रूप में हुई है। मृतका एक निजी स्कूल में अध्यापिका थीं, जबकि उसका पति होमगार्ड तैनात है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला लगा है। पुलिस मामला दर्ज कर हर तथ्य की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंचायत रजोट और कैलाशपुर के बीच बहने वाली आवा खड्ड में लोगों ने एक महिला का शव बहता देखा। लोगों ने इसकी सूचना रजोट पंचायत प्रधान सरोज कुमारी और कैलाशपुर पंचायत प्रधान मीना देवी को दी। पंचायत ने थाना बैजनाथ और पंचरुखी को भी इसकी सूचना दी। बैजनाथ और पंचरुखी पुलिस की टीम और डीएसपी पालमपुर विकास धीमान थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे। खड्ड का बहाव इतना तेज था कि पानी में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। इस पर पालमपुर से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर शव निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान महिला के शव के साथ सटा लड़के का शव भी बरामद हुआ। थोड़ी दूरी पर खड्ड के पत्थर पर रखी दोनों की चप्पलें भी मिलीं। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर घरेलू कलह के चलते मां-बेटे ने यह कदम उठाया है। इस पहलू की छानबीन पुलिस कर रही है।
ससुराल से अलग रहता था परिवार
मृतक महिला के ससुर ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी तो बहू दसवीं पास थी। उसके बाद हमने बहू को आगे पढ़ाया और अब वह एक निजी स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत थीं। उनका पोता साइंस का छात्र था, जबकि उनका पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहता था।
हर तथ्य की हो रही जांच : डीएसपी
डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने मां और बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।