{"_id":"5cdef74fbdec22076c4ed259","slug":"111558116175-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे बच्चे को टैक्सी चालक टक्कर मारकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे बच्चे को टैक्सी चालक टक्कर मारकर फरार
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मार टैक्सी चालक फरार
जदरांगल में सड़क हादसे में घायल बच्चा टांडा अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी चामुंडा के तहत जदरांगल के पास सड़क पार कर रहे स्कूली बच्चे को एक टैक्सी चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल को पीएचसी बड़ोई में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, दुर्घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों ने टैक्सी का नंबर नोट कर लिया था। दुर्घटना में घायल की पहचान पारस पुत्र सुनील कुमार निवासी जदरांगल के रूप में हुई है। पारस राजकीय मिडल स्कूल बल्हा में सातवीं कक्षा का छात्र है।
पुलिस के अनुसार पारस शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। इस दौरान ढाई से तीन बजे के बीच जदरांगल में सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार टैक्सी चालक ने पारस को टक्कर मार दी। स्थानीय निवासी सुरजीत कुमार ने टैक्सी का नंबर नोट कर लिया। साथ ही घायल पारस को पीएचसी बड़ोई उपचार के लिए ले गया। वहीं दुर्घटना की सूचना स्थानीय प्रधान मधु बाला और यातायात प्रभारी वीरेंद्र और चामुंडा चौकी प्रभारी प्रमोदी को दी गई। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद ने बताया कि स्थानीय निवासी सुरजीत कुमार के अनुसार टैक्सी नंबर एचपी 01-6400 ने छात्र को टक्कर मारी है। सुरजीत कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।