{"_id":"5cd325d4bdec22070264b02d","slug":"111557341652-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैक्लोडगंज में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्लोडगंज में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
चार दिन पुराना है शव, जेब से मिली डायरी और गाड़ियों की आरसी
पहचान के लिए डायरी में अंकित नंबरों पर संपर्क कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के कालापुल के पास एक अज्ञात शव मिलने से शहर में सनसनी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को कालापुल के पास एक शव होने की सूचना मिली। इसके बाद मैक्लोडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव देखने में किसी सरदार का लग रहा है और यह शव तीन से चार दिन पुराना है। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक की जेब एक डायरी और कुछ वाहनों की आरसी मिली हैं। इसके अलावा पुलिस को मृतक के पास एक फीता और चाबियां भी मिली हैं। पुलिस डायरी में मौजूद नंबरों पर संपर्क कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि काला पुल के पास एक शव है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव एक सिक्ख व्यक्ति का है। उन्होंने बताया कि शव की हालत खराब हो चुकी है, जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। मृतक की जेब से पर्स मिला है, जिसमें से एक डायरी और 2 आरसी मिली हैं। इनमें एक हरप्रीत कौर अरोड़ा पत्नी इंद्रजीत सिंह हाउस नंबर 189/36 विकासनगर पक्खोवाल लुधियाना और दूसरी पर जसवीर सिंह पुत्र काका सिंह हाउस नंबर 122 गांव बिरमी लुधियाना अंकित है। उन्होंने कहा कि डायरी में जो नंबर मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरसी सहित डायरी में दर्ज नंबरों की जांच की जा रही है। पुलिस को मृतक के पास एक फीता और चाबियां भी मिली हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।