फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वन्य प्राणी विभाग की टीम पर हमले मामले में 11 लोगों पर केस

वन्य प्राणी विभाग की टीम पर हमले मामले में 11 लोगों पर केस

Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग की टीम पर हमले मामले में 11 लोगों पर केस
महिला वन रक्षकों पर हमला करने के आरोप में 8 गिरफ्तार
विज्ञापन

11 लोगों पर केस, वन्य प्राणी विभाग की टीम की शिकायत पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। पौंग डैम एरिया में घुमंतू गुज्जरों के वन्य प्राणी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले की शिकायत पर जवाली पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। इसकी पुष्टि डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान व एसएचओ जवाली नीरज राणा ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को सायं वन्य प्राणी विभाग की महिला गार्ड नेहा और अनीता घुमंतू गुज्जरों को वन्य सेक्चुअरी की जमीन से खदेड़ने के लिए गईं, लेकिन जैसे ही उन्होंने गुज्जरों को बांध एरिया से बाहर जाने के लिए कहा तो घुमंतू गुज्जरों ने उन दोनों महिला गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मनरेगा के तहत कार्य कर रही महिलाओं ने देखा और दौड़ पर घटनास्थल पर पहुंचीं और दोनों महिला गार्ड को घुमंतू गुज्जरों से छुड़वाया। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और गुज्जरों के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया तथा गुज्जरों को सिद्धाथा क्षेत्र से भगा दिया। महिला गार्ड नेहा ने इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में की है। उधर, डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed