फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रास्ते को लेकर डंडों व दराती से हमले का आरोप

रास्ते को लेकर डंडों व दराती से हमले का आरोप

Sun, 19 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रास्ते को लेकर डंडों व दराती से हमले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके की गदियाड़ा पंचायत के गांव बगेहड़ की एक महिला ने स्थानीय लोगों पर हमला करने और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल बताई गई हैं। महिला का कहना है कि इसकी शिकायत डीजीपी, महिला और अनुसूचित जनजाति आयोग से भी की जाएगी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। शिकायतकर्ता अनु कुमारी ने कहा कि कुछ लोगों ने उस पर हमला किया है और उसे धमकाया है। महिला का कहना है कि वह अपने घर को रास्ते का निर्माण करवा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने महिला, उसके पति और बच्चों पर डंडों और दराती से हमला कर दिया। आरोपियों ने निर्माण कार्य के लिए रखे पत्थरों को नाले में फेंक दिया और पेड़ों को आग के हवाले कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन उन्हें धमकाते रहते हैं। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रखा है जिसकी शिकायत पटवारी से की गई है। महिला ने कहा कि शिकायत करने पर भी पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से भी की जाएगी। उधर, पंचरुखी पुलिस के एएसआई पाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed