{"_id":"5d7a8d458ebc3e013b2849f5","slug":"crime-kangra-news-sml307250251","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की गाड़ी पर हमला कर टिप्पर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की गाड़ी पर हमला कर टिप्पर चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विस क्षेत्र में टिपर चालक एसडीएम पालमपुर की गाड़ी पर हमला कर फरार हो गया। एसडीएम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने टिपर चालक से वाहन के कागजात मांगे थे, लेकिन चालक ने टिपर के कागजात दिखाने के बजाय एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर मार दिया।
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर विस के गांव दतल नजदीक पाहड़ा में एक टिपर रेता भरकर जा रहा था, जिसके पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। यहां एसडीएम पालमपुर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच एसडीएम पंकज शर्मा ने टिपर को जांच के लिए रोका। जब गाड़ी के कागज मांगे तो चालक कागज नहीं दिखा पाया। इस बीच उसने सरकारी गाड़ी पर पत्थर मार दिया, जिससे एसडीएम बाल-बाल बच गए। उसके बाद टिपर चालक पिंकू कुमार दतल गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। अब बिना नंबर प्लेट के टिपर चला रहे चालक ने अवैध रेता भरा था या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि चालक के खिलाफ पंचरुखी पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।