फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

हाथ-पांव धोते समय तालाब में गिरने से व्यक्ति की मौत

Sun, 04 Aug 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के जैंत गांव में एक व्यक्ति की तालाब में गिरकर डूब जाने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान पवन सिंह (50) निवासी जैंत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पवन सिंह मजदूर करता है। शनिवार शाम को काम कर घर वापस आया और गांव के तालाब में हाथ-पांव धोने लगा। इसी दौरान पांव फिसलने से वह तालाब में गिर गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रात के समय कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। रविवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने उसके शव को तालाब में देखा, जिसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की पत्नी एक बेटी को लेकर चली गई है। पवन सिंह अपने पीछे एक बेटा, जो उसके साथ रहता था और बुजुर्ग मां को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed