{"_id":"693f117839f433333b09abd2","slug":"cricket-lovers-were-spoiled-by-the-dilapidated-roads-kangra-news-c-399-1-sml1046-402426-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: क्रिकेट प्रेमियों से खेल गईं खस्ताहाल सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: क्रिकेट प्रेमियों से खेल गईं खस्ताहाल सड़कें
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को हुए टी-20 मैच से पहले खस्ताहाल सड़कों ने क्रिकेट प्रेमियों के पसीने छुड़ा दिए। मैक्लोडगंज के लिए मुख्य सड़क मार्ग कैंट रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
दोनों तरफ एक ही सड़क पर वाहनों के आने-जाने के कारण क्रिकेट प्रेमियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें बीच रास्ते में जहां पार्किंग मिली, वहां वाहनों को खड़ा कर होटलों की ओर निकले गए।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि धर्मशाला में इतने बड़े आयोजन से पहले संबंधित विभाग और प्रशासन को क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। बावजूद इसके सड़कों की स्थिति सही न होने के कारण रविवार को पर्यटकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्हाेंने कहा कि कुछ पर्यटक तो बीच रास्ते में ही वाहनों को छोड़ कर होटलों में पहुंचे थे।
विज्ञापन
धर्मशाला में सभी होटल पैक, मैक्लोडगंज में 80% ऑक्यूपेंसी
धर्मशाला। एचपीसीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मैच के चलते धर्मशाला क्षेत्र के सभी होटल पैक रहे। दर्शकों ने भी स्टेडियम के समीपवर्ती क्षेत्रों में स्थित होटलों में एडवांस बुकिंग करवाई थी। वहीं, मैक्लोडगंज क्षेत्र में भी होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंची।
रविवार देर रात तक क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला क्षेत्र के होटलों में कमरों की बुकिंग के बारे में भी पूछते रहे। दिल्ली से पहुंचे आर्यन, प्रियांश और ऋतिक ने कहा कि उन्होंने धर्मशाला पहुंचने पर होटल बुक करवाने बारे सोचा था, लेकिन कमरा नहीं मिला। उन्हें मैक्लोडगंज या कांगड़ा क्षेत्र में बुकिंग की सलाह स्थानीय दुकानदारों की ओर से दी गई।
सायं 4 बजे वनवे प्लान लागू
धर्मशाला। धर्मशाला में खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों के वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने शाम 4 बजे के आसपास वनवे ट्रैफिक प्लान लागू किया। इस योजना के तहत कांगड़ा और गगल से आने वाले वाहनों को ढगवार और शीला होते हुए धर्मशाला भेजा गया, जबकि सकोह मार्ग से वाहनों को गगल की ओर भेजा गया। शहर में भी ट्रैफिक की दिशा को नियंत्रित किया गया। हालांकि ट्रैफिक की भारी भीड़ और वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव के कारण सड़क पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई।