फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Craftsmanship woven from pine needles now transformed into Rakhis to adorn brothers' wrists.

Kangra News: चीड़ की पत्तियों में बुना हुनर, अब राखी बन सजेंगी भाई की कलाई पर

Mon, 24 Aug 2026 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 24 Aug 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
Craftsmanship woven from pine needles now transformed into Rakhis to adorn brothers' wrists.
लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक - फोटो : Archive
धर्मशाला। जिले के लदवाड़ा गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मेहनत और कलात्मक हुनर के दम पर चीड़ की पत्तियों से 300 आकर्षक राखियां तैयार की हैं। समूह को मिले 300 हस्तनिर्मित राखियों के ऑर्डर को पांच महिलाओं ने समय पर पूरा किया। पर्यावरण अनुकूल सामग्री, रंग-बिरंगे धागों और सजावटी पैटर्न से तैयार इन राखियों की कीमत बाजार में 40 से 60 रुपये तक तय की गई है।
विज्ञापन

पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों के संगम से तैयार इन राखियों को समूह की सदस्य मनीषा, मानसी, रिया, रिवानी, ज्योति और माया ने मिलकर बनाया। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के थोक ऑर्डर मिलने से उनके स्थानीय हुनर को बाजार में नई पहचान मिल रही है। घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ उनकी आजीविका व नियमित आमदनी में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

---------
लॉकडाउन में दोस्त की सलाह से शुरू हुआ था सफर
लदवाड़ा की मनीषा ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2021 में एक मित्र की सलाह पर इस स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की थी। मनीषा ने बताया कि जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण बनने वाली चीड़ की सूखी पत्तियों को एकत्र कर वे पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहती थीं। इसी सोच के साथ उन्होंने चीड़ की पत्तियों से विभिन्न उपयोगी व सजावटी उत्पाद बनाने शुरू किए। वर्तमान में समूह के साथ 16 से 17 महिलाएं जुड़कर कार्य कर रही हैं। बाजार में महंगी व प्लास्टिक युक्त राखियों के विकल्प के रूप में पर्यावरण हितैषी (ईको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित राखियों की मांग लगातार बढ़ रही है।

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक- फोटो : Archive

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक- फोटो : Archive

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक- फोटो : Archive

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक

लदवाड़ा की मनीषा के ग्रुप में तैयार की राखियां। जागरूक पाठक- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed