{"_id":"67cdeea4e4cae2646c0d2b1d","slug":"cracks-in-the-walls-of-bharmad-patwar-khana-plaster-falling-from-the-ceiling-kangra-news-c-95-1-kng1004-168368-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भरमाड़ पटवारखाने की दीवारों में दरारें, छत से गिर रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भरमाड़ पटवारखाने की दीवारों में दरारें, छत से गिर रहा प्लास्टर
Mon, 10 Mar 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
पटवार खाना भवन भरमाड़ का खस्ताहालत भवनस्त्रोत। संवाद
रैहन (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के पटवार खाना भवन भरमाड़ की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण इस भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं, छत से प्लास्टर गिर रहा है और खिड़कियां-दरवाजे भी पूरी तरह से खराब हो गए हैं। इस स्थिति में भवन में रखा महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी सुरक्षित नहीं रह पा रहा है, जिससे दस्तावेजों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
पटवारी प्रियंका राणा ने बताया कि उन्होंने भवन की खस्ता हालत के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है। तहसील प्रशासन का कहना है कि भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान सुशील कुमार, नरेश कुमार, विद्या सागर, अशोक कुमार, नरेश चौधरी और अन्य ने सरकार से अपील की है कि पटवार खाना भवन की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए, ताकि आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रहें और कर्मचारियों को काम करने में कोई दिक्कत न हो।
उधर, एसडीएम जवाली, विचित्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वह जल्दी ही पटवार खाने के भवन का निरीक्षण करेंगे। अगर भवन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो भवन की मरम्मत के लिए बजट की मंजूरी के लिए जिलाधीश कांगड़ा को अवगत करवाया जाएगा।