फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cow found dead in Dehra area, ears were cut, people angry, demand for action

Kangra News: देहरा क्षेत्र में मृत मिली गाय, कटे थे कान, लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग

Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cow found dead in Dehra area, ears were cut, people angry, demand for action
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा शहर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब डाकघर के पास एक पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ी गाय के कटे कान देखे गए। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग सन्न रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

मृत गाय ब्यास नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ी थी। जहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गाय के कटे हुए कान देख लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर ब्राह्मण सभा देहरा के अध्यक्ष मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और इसे आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, पशु चिकित्सक डॉ. संदीप शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बताया कि गाय की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गाय के कान पहले से ही कटे हुए थे।
विज्ञापन

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed