फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Councilor resigned due to lack of investigation into fraud

Kangra News: धांधली की जांच न होने पर पार्षद ने दे दिया इस्तीफा

Fri, 10 Jan 2025 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Councilor resigned due to lack of investigation into fraud
धर्मशाला में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में इस्तीफा देने के बाद मंच पर बैठे चेयरमैन और अ​धिका
धर्मशाला। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दाैरान एक पार्षद ने इस्तीफा देने एलान तक कर दिया। पार्षद जोगिंद्र सिंह ने जिला परिषद हॉल धर्मशाला के मरम्मत कार्य पर लगभग 37 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी गुणवत्ता पूर्ण कार्य न होने पर इसकी विजिलेंस की जांच को मांग उठाई। सभागार में मानकों के अनुसार कार्य न होने पर और ठेकेदार को फिर से समय देने की बात पर माहौल गरमा गया। इस दौरान पार्षद जोगिंद्र ने अपना इस्तीफा भी बैठक के दौरान ही जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ को सौंप दिया। इस दौरान गरमाए माहौल के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई। पार्षद ने कहा कि मामले की विजिलेंस को जांच नहीं सौंपी तो सीएम सुक्खू जब धर्मशाला प्रवास के दौरान पंचायती राज विभाग के भवन का शुभारंभ करने आएंगे तो वह काले झंडे दिखाएंगे। पार्षद जोगिंद्र ने कहा कि एक वर्ष से मामले को उठाया जा रहा है लेकिन, हर बार यही जवाब मिलता है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, जांच के दौरान ही ठेकेदार को राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। टेंडर में जिन टाइलों को लगाने की बात कही थी, उसकी जगह दूसरी टाइलें लगा दी गई। वहीं, काम के दौरान ही टाइलें गिर रही हैं। इस पर एडीसी कम सीईओ जिला परिषद विनय कुमार ने कहा कि ठेकेदार को तीन सप्ताह के भीतर काम को पूरा करने और इसको हैंडओवर करने की बात कही। इस पर सदन के सभी पार्षदों ने इस मामले पर विजिलेंस की जांच करवाने की एकमत आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जब काम चला था तो जिस अधिकारी की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई थी, उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। जब मामला उठाया गया तो इस मामले पर लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में लोक निर्माण विभाग को भी जांच के लिए कहा था, लेकिन उनकी भी रिपोर्ट नहीं आई। वहीं, बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के मौजूद न होने पर एडीसी ने उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता डीआरडीए से इस सभागार को जिला परिषद को सौंपने के आदेश दिए। इसके बाद जिप की कमेटी गुणवत्ता की जांच करेगी और उसके बाद विजिलेंस को मामला सौंपा जाएगा। वहीं, अन्य पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद जोगिंद्र सिंह के भी इस्तीफे को मंजूर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed