फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corporation shining Malroad with machines, roads, drains and forests are full of garbage

Kangra News: मशीनों से मालरोड चमका रहा निगम, सड़कें, नाले और जंगल कचरे से भरे

Sun, 12 Mar 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation shining Malroad with machines, roads, drains and forests are full of garbage
शिमला। राजधानी में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। करोड़ों रुपये की स्वीपिंग मशीनों से नगर निगम शहर का मालरोड तो चमका रहा है, लेकिन शहर की सड़कें, जंगल और नाले कचरे से भर गए हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि कार्ट रोड की पहाड़ियां कचरे से बदसूरत हो गई हैं। मेट्रोपोल पार्किंग के नीचे पहाड़ी कचरे से भर गई है। उधर, नगर निगम सर्कुलर रोड पर किल्टे लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे कर रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि ये किल्टे कई दिन से खाली पड़े हैं। जिनमें कचरा भरा था, उसे बंदरों ने बिखेर दिया है। निगम ने पहाड़ियों से सफाई के लिए लाखों रुपये की मशीन भी खरीद रखी है लेकिन यह महीनों से खड़ी है। शहर के भट्ठाकुफर, पंथाघाटी, कृष्णानगर, कच्चीघाटी, रुल्दूभट्ठा समेत कई वार्डाें में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। कनलोग के जंगल कचरे से भर गए हैं। इस पर अब नगर निगम के पूर्व पार्षदों ने भी सवाल उठा दिए हैं। भट्ठाकुफर से पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि उनके वार्ड में कचरे के ढेर लग गए हैं। शिकायतों के बावजूद निगम व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवा रहा। सेनेटरी इंस्पेक्टर की जगह अब सफाई व्यवस्था का जिम्मा दूसरे कर्मचारियों को दे दिया है। लोअर पंथाघाटी में भी कचरे के पहाड़ खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर बाद उठ रहा कूड़ा, बंदरों का आतंक
सैहब सोसायटी के कर्मचारी सुबह दस बजे से पहले ही घरों से कूड़ा उठाकर कलेक्शन प्वाइंट पर रख देते हैं। लेकिन कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां दोपहर बाद जाकर मौके पर पहुंच रही हैं। तब तक यह कचरा बंदर और कुत्ते सड़क पर बिखेर रहे हैं। इससे लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed