फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona vaccine will be conducted at 194 vaccination centers today

कांगड़ा जिला में आज 194 वैक्सीनेशन केंद्रों पर लगेगी वक्सीन

Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be conducted at 194 vaccination centers today
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग और तथा 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व प्राथमिकता सूची वाले लोगों को 194 वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 200 लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को वैक्सीन के लिए एक अतिरिक्त दिन का प्रावधान किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर किया जा सके। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कुल 194 केंद्रों पर वैक्सीन के सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए 87 केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए 107 सेंटर निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी की अनुपालना पूरी तरह से सुनिश्चित किए जाए इसके लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए सीएचसी धीरा, पीएचसी रझूं, पीएचसी नौरा, एचएससी डरोह, एचएससी सलोह, एचएससी सलेटी, सीएच डाडासिबा, सीएच गरली, सीएचसी कस्बा कोटला, पीएचसी सुनेहत, ईएसआई टैरेस, पीएचसी परागपुर, पीएचसी ढलियारा, सीएच फतेहपुर, सीएच रेहन, पीएचसी राजा का तालाब, पीएचसी भरमाड़, सीएचसी रे, एचएससी थेहड, एचएससी लथियाल स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी गंगथ, पीएचसी जसूर, पीएचसी सदवां, एचसी सुलियाली, और सीएचसी खैरियां, एचएससी मोली चैक, एचएससी पट्टी, एचएससी डाढ़, एचएससी खुर्दपट्ट, एचएससी टिकरी, एचएससी नागटा, सीएच इंदौरा, पीएचसी हगवाल, पीएचसी बडूखर, जीएचएस इंदपुर, एचएससी मेहवाल, एचसी घलौर, एचसी शिवनाथ, एचएससी हरेड, एचएससी मंझोटी, एचएससी खडानाल, एचएससी धानग, एचएससी माहलपट्ट, एचएससी भरदरैना, एचएससी ग्वालटिक्कर, एचएससी तारा, एचएससी पांजला, एचएससी सेहल, एचएससी गिरथोली, एचएससी संसाई, एचएससी मंधेड, पीएचसी बंडियां, पीएचसी तिनबड़, सीएच नगरोटा बगवां, पीएचसी चामुंडा, सीएचसी बडोह, एचएससी थारू, पीएचसी सेराथाना, सीएचसी नगरोटा सूरियां, एचएससी हरनोटा, एचएससी खब्बल, एचएससी सकड़ी, एचएससी अनूही, एचएससी हारियां, एचएससी भटेच, पीएचसी दरीणी, एचएससी भित्तलू, पीएचसी डढंभ, सीएच थुरल, सीएच जयसिंहपुर, पीएचसी लंबागांव, पीएचसी जालग, पीएचसी जगरूपनगर, पीएचसी कोटलू, एचएससी बैरागढ़, एचएससी डूहक, एचएससी आलमपुर, एमसीएच तियारा, एचएससी तरसूंह, एमसीएच इच्छी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौलतपुर, एचएससी सुक्कड़, एचएससी सहोड़ा, एचएससी रजियाना, एचएससी राजल, एचएससी पलेरा रानिताल तथा पीएचसी जनयानकड में 18 से 44 साल के बीच के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 45 साल से अधिक के आयुवर्ग के लिए सीएच भवारना, सीएचसी खैरा, सीएचसी सुलह, पीएचसी गढ़, पीएचसी नौरा, पीएचसी फरेर, पीएचसी जींद, एचएससी घनेटा, एचएससी पुन्नर, सीएच डाडासिबा, ईएसआई टैरेस, पीएचसी परागपुर, पीएचसी ढलियारा, सीएच गरली, पीएचसी सुनेहत, सीएचसी कस्बा कोटला, एचएससी टिप्परी, एचएससी सलेटी, एचएससी रोडी खोडी, एचएससी शांतला, एचएससी डंगरेला, एचएससी सुखाड, सीएच फतेहपुर, सीएच रेहन, पीएचसी धमेटा, एचएससी बरोट बंसाल, पीएचसी बरंडा, पीएचसी रिन्ना, पीएचसी लदोडी, एचएससी सुक्कड, सीएच नूरपुर, एमसीएच गोपालपुर, पीएचसी पंचरुखी, एमसीएस बनूरी, पीएचसी कंडबाड़ी, पीएचसी मनियाड़ा, एचएससी मैंझा, एचएससी मझैरना, एचएससी सुंगल, एचएससी उआना, एचएससी घार, रोटरी भवन पालमपुर, सीएच इंदौरा, पीएचसी पराल, पीएचसी हगवाल, पीएचसी बडूखर, एचएससी काठगढ़, एचएससी तियोरा, एचएससी गांदरा, एचएससी इंदपुर, सीएच देहरा, पीएचसी धनोट, पीएचसी द्रकाटा, सीएचसी सिल्ह, एचएससी सलाकड, एचएससी कमलोटा, पीएचसी महाकाल, सीएच बैजनाथ, सीएच चढ़ियार, सीएचसी बीड़, आरएएच पपरोला, पीएचसी दलीपनगर, पीएचसी तरमेहड़, पीएचीसी मोलग, एचएससी नलोटा, सीएच नगरोटा बगवां, पीएचसी चामुंडा, सीएचसी बडोह, एचएससी बलधर, एचएससी ठारू, एचएससी सुनेहड़, एचएससी योल, एचएससी तंगरोटी, एचएससी उथडाग्रां, एचएससी सद्दूं बरग्रां, एचएससी पठियार, एचएससी कवाडी, एचएससी भुनेर, एचएससी मलां, एमसीएच जवाली, पीएचसी चलवाड़ा, एचएससी हरनोटा, एचएससी सिरमनी, एचएससी अनूही, सीएच शाहपुर, एचएससी नागनपट्ट, एचएससी भडियारा, एचएससी लदवाड़ा, एचएससी प्रेई, सामुदायिक भवन धर्मशाला, सीएच थुरल पीएचसी लम्बागांव, सीएच जयसिंहपुर, पीएचसी जालग, पीएचसी जगरूपनगर, पीएचसी जालग, पीएचसी कोटलू, एचएससी डूहक, एचएससी बैरागढ़, एमसीएच तियारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी, सीएचसी लंज, पीएचसी बगली, एचएससी सकोट, एचएससी पुराना कांगड़ा, टंडल क्लब कांगड़ा तथा लाइब्रेरी टांडा में 45 साल से अधिक के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed