फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona case less than 100 after 63 days in Kangra

63 दिनों बाद जिला कांगड़ा में आंकड़ा 100 से कम

Sun, 06 Jun 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Corona case less than 100 after 63 days in Kangra
ज्वालामुखी की समीपवर्ती ग्राम पंचायत गुम्मर में कैंप के दौरान लोगों के कोरोना सैंपल लेते हुए स्? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना कर्फ्यू और लोगों की जिम्मेदारी का असर दिखने लगा है। अब रोजाना कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आ रही है और मरने वालों का आंकड़ा भी काफी हद तक थमने लगा है। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को जिले में 63 दिन बाद एक दिन में सौ से कम मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं लगातर दूसरे दिन चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमण को मात देने वाले लोग बढ़ रहे हैं, जिससे रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। रविवार को 472 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मृतकों में देहरा के डांगरा की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की होशियारपुर के निजी अस्पताल, बैजनाथ के पंजाल की 60 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल, धर्मशाला के रामनगर के 42 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल, फतेहपुर के गोलवां के 41 वर्षीय युवक की पठानकोट के निजी अस्पताल में मौत हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक जिला कांगड़ा में करोना संक्रमण के कुल 44490 मामले सामने आए हैं, जिसमें सें 41524 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1983 मरीजों का उपचार चल रहा है और 979 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed