फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   corona case

टांडा अस्पताल में 10 दिन के बच्चे की कोरोना से मौत

Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona case
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में एक 10 दिन के बच्चे की कोरोना के कारण मौत हो गई है। बच्चा जिला हमीरपुर के जाहू की महिला ने टांडा अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बुधवार को जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 51 मामले सामने आए हैं। वहीं 14 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में कोरोना के एक्टिव केस 532 पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। लोगों को अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48930 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 47310 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1084 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें। मास्क का उपयोग जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है वे वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed