{"_id":"6623bb5511c7c4d3c70d4004","slug":"controversy-increases-over-garbage-disposal-plant-in-dehra-kangra-news-c-95-1-kng1002-132101-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा में कूड़ा निष्पादन संयंत्र पर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा में कूड़ा निष्पादन संयंत्र पर बढ़ा विवाद
विज्ञापन
शहरवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कहा-संयत्र के पास मंदिर होने से भावनाओं को पहुंचेगी ठेस
संवाद न्यूज एजेंसी।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शहर में कूड़ा निष्पादन संयंत्र स्थापित करने को लेकर नगर परिषद देहरा और स्थानीय लोगों के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। शनिवार को देहरा के वार्ड नंबर एक और सात के बाशिंदों ने कूड़ा निष्पादन संयंत्र को अन्यत्र शिफ्ट करने और इसके निर्माण कार्य को रोकने के लिए एसडीएम देहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने कहा कि कूड़ा निष्पादन संयंत्र को लेकर आने वाली समस्याओं से वह पहले भी नगर परिषद देहरा के ईओ को अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके उनकी समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्हें दोबारा इसके बारे में एसडीएम देहरा को ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को भारी संख्या में शहरवासियों ने अधिवक्ता अमित राणा के नेतृत्व में एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा को कूड़ा निष्पादन संयंत्र को लेकर ज्ञापन सौंपा और उन्हें अपनी आशंकाओं से अवगत करवाया। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद ने कूड़ा निष्पादन संयंत्र के निर्माण के लिए पहले उनकी सहमति नहीं ली है। साथ ही जहां कर कूड़ा संयंत्र बन रहा है, उसके पास कुल देवी का मंदिर है। इसके कारण लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि उस स्थान पर संयंत्र के निर्माण से पहले नगर परिषद ने स्थानीय लोगों को भरोसे में नहीं लिया। उन्होंने एसडीएम देहरा से मांग की है कि कूड़ा निष्पादन संयंत्र को शहर से बाहर बनाया जाए। इस अवसर पर सुरेंद्र राणा, बलवीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजन शर्मा, अमित चौहान, शेखर ठाकुर, विजय कुमार, पार्षद सुरेश चौहान, विधि चंद ठाकुर, पंकज चौहान, अजय ठाकुर मंजीत सिंह और नीरज उपस्थित रहे। वहीं, बीबीएमबी करीब दो सप्ताह पहले निर्माणाधीन कूड़ा निष्पादन संयंत्र को लेकर नोटिस दे चुका है। नगर परिषद को लिखे पत्र में बीबीएमबी ने उनकी भूमि से कब्जा हटाने को कहा है।
उधर, एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि देहरा के कुछ लोगों ने कूड़ा संयंत्र को लेकर ज्ञापन सौंपा है। शहर का दायरा बढ़ रहा है और केंद्रीय विवि का भवन भी बन रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए देहरा में कूड़ा निष्पादन संयंत्र का निर्माण होना जरूरी है। लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।