फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of four lane will start as soon as forest clearance is received

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया तेज

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of four lane will start as soon as forest clearance is received
धर्मशाला। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इस परियोजना को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही कंडवाल से सिहुणी तक करीब 36 किलोमीटर फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कंडवाल से लेकर भेड़खड्ड और भेड़खड्ड से सिहुणी तक के दो भागों के टेंडर भी कर दिए हैं। अब इसके निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने का इंतजार हैं। जानकारी के मुताबिक कंडवाल से लेकर मोह-भेड़खड्ड तक के 28 किलोमीटर का 833 करोड़ का टेंडर और भेड़खड्ड से सिहुनी तक के 8 किलोमीटर का 528 करोड़ का टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन

इन दिनों फोरलेन को लेकर सर्वे का कार्य चला हुआ है। उधर, नूरपुर उपमंडल के तहत पठानकोट-मंडी सड़क पर बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग के लिए नूरपुर प्रशासन के प्रक्रिया तेज कर दी है और इस सड़क निर्माण के लिए कंडवाल से लेकर भेड़खड्ड तक अधिकृत की गई जमीन के लिए पहली नोटिफिकेशन के तहत करीब 145 करोड़ रुपये अवार्ड घोषित हुए हैं। इसमें नूरपुर प्रशासन ने अभी तक करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान प्रभावित लोगों को कर दिया है। इसके अतिरिक्त कंडवाल के चक्की से लेकर भेड़खड्ड तक बनने वाली फोरलेन सड़क मार्ग के लिए प्रशासन की ओर से अगले चरण में इस सड़क मार्ग के तहत आने वाली करीब 750 इमारतों व फलदार पौधों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालमपुर स्थित एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल सेन ने बताया कि दो भागों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसकी फॉरेस्ट मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed