फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of CU Dehra building should be started soon

दोनों जगहों पर निर्माण कार्य एकसाथ शुरू होगा, यह सही नहीं: जोगिंद्र

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of CU Dehra building should be started soon
देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा की बैठक के दौरान सदस्य अध्यक्ष जोगिंद्र पाल के स - फोटो : Kangra
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा देहरा की शुक्रवार को हुई बैठक में सीयू भवन देहरा का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठी। मोर्चा अध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने बताया कि सीयू निर्माण में हो रही देरी पर मोर्चा सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला और विधायक होशियार सिंह से मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देहरा में सीयू भवन निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लेकिन, इसके बावजूद निर्माण में देरी की जा रही है। जोगिंद्र पाल ने सरकार से आग्रह किया कि देहरा में जमीन उपलब्ध हो चुकी है और चयनित भूमि पर निशानदेही का कार्य भी पूरा हो चुका है तथा जमीन भी सीयू को सौंप दी गई है। इसलिए देहरा में सीयू भवन का निर्माण कार्य शीघ्र कर दिया जाना चाहिए। वहीं जब धर्मशाला में जमीन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं तो वहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। लेकिन यह कहना कि दोनों जगहों पर निर्माण कार्य एक साथ शुरू होगा, यह उचित नहीं है। इसलिए संघर्ष मोर्चा सरकार से मांग करता है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरा करके भवन निर्माण का कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए।
विज्ञापन

इस बैठक में केवल वालिया, अनिल सूद, विजय शर्मा, सुनील कश्यप, विवेक पठानिया, गुलशन धनोआ, सतीश कुमार, सुभाष चंद, प्रदीप शर्मा, करनैल पटियाल, राजेश कौंडल अैर अश्विनी परमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed