फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress works to hollow out the roots of Sanatan: Srikant

कांग्रेस करती है सनातन की जड़ें खोखला करने का काम : श्रीकांत

Thu, 10 Apr 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress works to hollow out the roots of Sanatan: Srikant
नगरोटा बगवां में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत को सम्मानित क
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। भाजपा के राज्य प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सनातन की जड़ों को खोखला करने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच में भारत कभी था ही नहीं। कांग्रेस में केवल परिवार सर्वोपरि है। कांग्रेस झूठ की पार्टी है, झूठी गारंटियां देकर इसने प्रदेश की जनता को छला है, इसलिए यह पार्टी प्रदेश और देश में एक उपहास बन गई है।
विज्ञापन

बुधवार को नगरोटा बगवां में भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। ईमानदारी, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के पसीने से आज भाजपा देश में इस पोजीशन पर खड़ी है कि केंद्र के साथ देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने न केवल देश में हर वर्ग का आसरा बनने का काम किया है बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों के सम्मान और गौरव को भी बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने दैनिक दिनचर्या में एक घंटा पार्टी को देने को प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने प्रदेश में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस की सोच को समाप्त कर भाजपा की लंबे समय तक सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विशेष रूप से राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भी सक्रिय सदस्यों की पार्टी में अहम भागीदारी पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन, विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि है। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका ने मुख्यातिथि को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय बाबर, नगरोटा बगवां मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी और बड़ोह मंडल अध्यक्ष अजीत राणा और अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed