फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress party running without organization: Sanjay

बिना संगठन के चल रही कांग्रेस पार्टी: संजय

Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress party running without organization: Sanjay
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा में गुटबाजी की बात करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गुटबाजी तो कांग्रेस पार्टी में चली हुई है। यह कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी का ही नतीजा है कि पार्टी बिना संगठन के चल रही है। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं को कमजोर कर रहे हैं। सीएम को प्रदेश की नहीं बल्कि अपनी मित्र मंडली की चिंता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री प्रो. चंद्र कुमार का बयान कि कांग्रेस पार्टी अधरंग का शिकार हो गई है, इस पर किसी भी कांग्रेस नेता ने स्पष्टीकरण देने की कोशिश नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने सबसे बड़े जिला कांगड़ा को भी कमजोर करने का प्रयास किया है। संजय शर्मा ने सोलन नगर निगम मेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। संजय शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण में भी सरकार राशि जमा न करवाकर रोड़े अटका रही है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी विश्वचक्षु और कांगड़ा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed